Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल

बीजापुर.

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे कि अचानक से ब्लास्ट हो गया। पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तुरंत तैनात हो गए। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। जवानों ने तत्काल ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन के  पांच जवान घायल हुए हैं।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#IED blast

Source : Agency

पाठको की राय