Friday, October 23rd, 2026

धमतरी में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की हुई पहचान, मंगल माड़काम पर था पांच लाख का इनाम

धमतरी.

धमतरी जिले में शनिवार 11 मई को नगरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमे डीआरजी की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। मारे गए एक नक्सली जिसका नाम मंगल माड़काम उर्फ अशोक के रूप में शिनाख्त हुई है जो ग्राम करका थाना गंगालूर जिला बीजापुर का रहने वाला था। नक्सली के ऊपर पांच लाख का इनाम था।

सीपीआई माओवादी सीसीएम गणेश उइके का गनमैन था। वही मुठभेड़ मे दो नक्सली घायल हुए हैं जिसमे एक रामदास जो कि गोबरा LOS का कमांडर है। दरअसल पुलिस को गरियाबंद जिला के सरहदी इलाके में मैनपुर नुआपाड़ा उड़ीसा डिवीजन के 20 से 25 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया। वहीं मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 100 से 150 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 01 नग 315 बोर देशी कट्टा, 01 नग सैमसंग मोबाईल मॉडल गैलेक्सी AIOS, 01 नग मेमोरी कार्ड, 01 मोबाईल चार्जर केबल, 02 नग बैनर (नक्सली), नक्सल साहित्य एंव दवाईयों की पर्ची मौका घटनास्थल से बरामद किया। नक्सलियों द्वारा छोड़े गये उक्त बरामद सामग्री को जब्त किया गया।

 

#Mangal Madakam#Naxalite identified#Dhamtari

Source : Agency

पाठको की राय