Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में मुठभेड़ में घायल नक्सली गिरफ्तार, इलाज के लिए पुलिस ने मेकाज भेजा

बीजापुर.

बीजापुर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कुम्मामेटा के जंगलों में हुई है। इस दौरान जवानों ने एक घायल नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया तो उन्हें इस दौरान एक नक्सली घायल हालत में मिला।

मुठभेड़ के साथ जवानों ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने घायल नक्सली को इलाज कराने के लिये जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। घायल नक्सली को बीजापुर जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात को भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से जवानों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जवानों को लगातार बड़ी सफलता भी मिल रही है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि तीन और चार अक्टूबर को  दंतेवाड़ा  और नारायणपुर के सीमा में बसे थलथुली गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने 38 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सभी नक्सलियों पर दो करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Naxalite injured#encounter between police

Source : Agency

पाठको की राय