Friday, October 23rd, 2026

नक्सली मुठभेड़: गृह मंत्री शाह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

रायपुर
नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने के लिए गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर के पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी। जगदलपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगुवाई की। गृहमंत्री रायपुर के अस्पताल में भर्ती घायल जवानों से भी मुलाकात करेंगे। गृह मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे, इसके बाद गृह मंत्री बासागुड़ा सीआरपीएफ कैंप भी जाएंगे।  नक्सली हमले की खबर के बाद गृहमंत्री चुनावी दौरा बीच में रद्द कर दिल्ली लौट आए थे। गृहमंत्री ने हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी बात कर हालात का जायजा लिया था। इसके साथ ही उन्होंने सीआरपीएफ के डीजी को तत्काल बीजापुर पहुंचने के निर्देश दिए थे।

बस्तर के बीजापुर में हमारे जवानों का खून बहाने वाले नक्सलियों के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारों ने नए सिरे से रणनीति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीती रात दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने एक अहम बैठक की।  केंद्र सरकार को इस घटना पर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

 

#Naxalite

Source : Agency

पाठको की राय