Tuesday, October 20th, 2026

पांच-पांच लाख के इनामी नक्सली दंपती ने किया समर्पण

दंतेवाड़ा
लोन वरार्टू अभियान से प्रभावित होकर पांच-पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपत्ति ने गुरुवार को दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव, सीआरपीएफ के डीआईजी विनय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूदगी में समर्पण किया।

समर्पण करने वाला पोज्जा उर्फ संजू मंडावी (पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य / प्लाटून नंबर 9 का कामांडर था नक्सली विंग में) जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था, वहीं समर्पण करने वाले नक्सली की पत्नी लक्खे उर्फ तुलसी मंडावी नक्सली संगठन (पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य/डीव्हीसी सुरक्षा दलम कामांडर) इस पर भी पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पोज्जा उर्फ संजू मंडावी इन बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल था। वर्ष 2012 में पामेड़ में हैलीपेड की सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला करने की वारदात में शामिल रहा। इस घटना में दो जवान शहीद हुए थे। तीन जवान घायल हुए थे। वहीं वर्ष 2021 में हुए सबसे बड़ी नक्सली वारदात में भी शामिल था। इस नक्सली घटना में सीआरपीएफ के 22 जवान शहिद हुए थे। पोज्जा 12 बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल था, जिसमें कई जवानों की शहादत हुई थी। वहीं समर्पण करने वाली महिला नक्सली लक्खे उर्फ तुलसी मंडावी 8 बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल थी, जिसमें टेकलगुड़ा वर्ष 2021 की सबसे बड़ी नक्सली वारदात शामिल है।

 

#Naxalite

Source : Agency

पाठको की राय