Thursday, October 22nd, 2026

आठ लाख का इनामी नक्सली ढेर: आलपरस और ककानार के जंगलों में सुरक्षाबलों ने किया एनकांउटर, कई माओवादी घायल

कांकेर.

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में कल नक्सलियों और जवानो के बीच मुठभेड़ में जवानो ने आठ लाख के इनामी  नक्सली को मार गिराया है। कांकेर पुलिस ने आज प्रेस वार्ता कर जानकरी दिया कि आलपरस व ककानार के मध्य जंगल मे नक्सलियों के मिलिट्री नंबर पांच के साथ सामना हुआ था जिसमे एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया था, जिसकी पहचान मिलट्री नंबर पांच के कंपनी कमांडर मनकेर के रूप में हुई है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने बताया कि कल एक एनकाउंटर हुआ है ककानार जंगल में बीएसएफ और डीआरजी एंटी नक्सल आपरेशन में निकले हुए थे इसमे एक वर्दीधारी नक्सली जो मनकेर के नाम पर पहचान हुई है। मिलट्री कंपनी नंबर पांच का कमांडर है। इस क्षेत्र में कंपनी नंबर पांच काफी सक्रिय है, कंपनी कमांडर को मार गिराना बहुत बड़ी सफलता है जवानों के लिए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कई नक्सली घायल भी हुए हैं काफी हैवी फायरिंग हुआ है।  इससे पहले भी हिदुर के जंगलों में 3 नक्सली मारे गए थे वाह भी कंपनी नंबर 5 के नक्सली थे।

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में नक्सलियों का सामान बरामद
बीजीएल (देशी लांचर), बीजीएल सेल 09 नग, 12 बोर रायफल,  राउण्ड 11 नग, 303 राउण्ड 01 नग, वाकीटॉकी 01 नग, नक्सली साहित्य, दवाईयां व भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया है।

 

#security forces encounter

Source : Agency

पाठको की राय