Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-सुकमा में विस्फोटक सामग्री के साथ नक्सली गिरफ्तार, जवानों को पहुंचाने की कोशिश नाकाम

सुकमा.

सुकमा में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से नक्सली एक बार फिर से अप्रिय घटना को अंजाम देने में नाकाम हुए। चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकरम इलाके में एक नक्सली विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोटक लगाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले जवानों ने घेराबंदी कर नक्सली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियान में एक अभियान ऑपरेशन मानसून भी है। इसी के तहत जब नक्सली गतिविधियों की जानकारी सुरक्षाबलों को मिली तो कोबरा सीआरपीएफ डीआरजी और एसटीएफ की टीम इलाके में निकली। इस दौरान मुकरम के पास जवानों की आवाजाही वाले इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति के छुपने और भागने की कोशिश करने लगा था। जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी के दौरान थैली में विस्फोटक के सामग्री थी। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि उक्त नक्सली जवानों को निशाना बनाने के लिए आईडी लगाने जा रहा था। इसके बाद नक्सली को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

पुलिस ने जारी की नक्सली की जानकारी
पूछताछ में अपना नाम मड़कम बण्डी पिता मड़कम हुंगा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी फुलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0) का होना बताया गया। जिसके कब्जे से थैले में चेकिंग करने पर एक टिफिन बम लगभग दो किग्रा बरामद हुआ।

 

#Chhattisgarh-Sukma#Naxalite arrested#explosive material

Source : Agency

पाठको की राय