Saturday, October 24th, 2026

ED की जांच में खुलासा नवाब मलिक के D कंपनी से संबंध

मुंबई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को कहा कि उसके पास महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड और माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गिरोह से संबंध होने के पुख्ता सबूत हैं। एजेंसी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता के खिलाफ कई सबूत इकट्ठा किए हैं, जिसमें 1993 के मुंबई सीरियल विस्फोट के आरोपी दाऊद इब्राहिम के भांजे अली शाह पारकर का बयान भी शामिल है।

 
पारकर ने जांच एजेंसी के सामने खुलासा किया है कि उसकी मां हसीना पारकर (दाऊद की मृत बहन) ने कुर्ला में गोवावाला परिसर का कुछ हिस्सा मलिक को बेचा था। अपने बयान में पारकर ने जमीन के बेचे जाने और इसे खरीदने के बारे में कई विवरण दिए है जोकि महत्वूपर्ण सबूत हैं और मलिक के खिलाफ मामला बनाने में मदद करेगा। इससे पहले, राकांपा नेता को फरवरी में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक वित्तपोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था।
 
पारकर ने अपने बयान में अपनी दिवंगत मां की गतिविधियों का भी खुलासा किया। उसने कहा कि मेरी मां वास्तव में हाउसवाइफ थीं, लेकिन वह आजीविका के लिए कुछ छोटा-मोटा लेनदेन भी करती थीं।

 

 

#नवाब मलिक

Source : Agency

पाठको की राय