Sunday, October 25th, 2026

नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में

चंडीगढ़
पटियाला जेल में बंद  आ गए हैं। जानकारी मिली है कि नवजोत सिद्धू का अपनी बैरक में बंद कैदियों से झगड़ा हो गया है। बैरक में बंद कैदियों ने सिद्धू पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी तरफ सिद्धू का कहना है कि कैदियों ने उनका कैंटीन कार्ड उनसे बिना पूछे ले लिया और खरीदारी भी की है। इस मामले के बाद अन्य कैदियों को उनकी बैरक से हटा दिया है।

आपको बता दें नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाल जेल में बंद हैं और उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई है। सिद्धू के बोलने के ढंग जेल में बंद कैदियों के लिए भी परेशानी बन गया है। यह भी जानकारी मिली है कि सिद्धू के बैरक में बंद कैदियों की मांग पर उनका बैरक बंद कर दिया गया है।
यह है मामला

नवजोत सिद्धू को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है इसलिए उनकी बैरक में बंद 5 कैदियों की मदद से वह कैंटीन का सामने मंगवाते थे। इस पर जब कैदियों ने खुद के लिए कुछ सामान खरीद लिया तो सिद्धू भड़क हुए क्योंकि कार्ड की लिमिट बहुत कम होती है। इसके बाद सिद्धू कैदियों से झगड़ा करने लगे। यह सारा मामला जेल अधिकारियों तक पहुंचा तो कैदियों ने सिद्धू पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया जिस पर उन कैदियों की बैरक बदल दी गई। 

 

#नवजोत सिंह सिद्धू

Source : Agency

पाठको की राय