Saturday, October 24th, 2026

नवीन पटनायक बहुत मदद की... अब NDA में आ जाएं, रामदास आठवले ने फेंका चुनावी पासा

भुवनेश्वर
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल की अपील की है। उन्होंने यह दावा भी कि अगर ऐसा होता है तो इससे क्षेत्रीय पार्टी को बहुत फायदा होगा। आठवले ने कहा, 'बीजू जनता दल ने एनडीए सरकार की बहुत मदद की है। संसद के दोनों सदनों में कई अहम बिल पास करने में उसका सहयोग मिला है। अगर नवीन पटनायक एनडीए से हाथ मिलाते हैं तो 2024 के चुनावों में बीजद को बहुत लाभ मिलेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ओडिशा के लिए और अधिक फंड मंजूर कर सकती है।'

नीतीश दोबारा एनडीए के साथ आएंगे: आठवले
रामदास आठवले ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए बड़े नंबर के साथ आगे आएगी। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार ने बिहार में हाल के दिनों में एनडीए का साथ छोड़ दिया है लेकिन उनकी पार्टी भविष्य में दोबारा बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। नीतीश के एनडीए से अलग होने का कोई भी असर 2024 के चुनावों में होने वाले गठबंधन पर नहीं पड़ेगा। एनडीए अगले लोकसभा चुनाव में कम से कम 350 सीटें जीतेगी।'

मोदी सरकार के समर्थन को लेकर बीजद की आलोचना
बीजद नेताओं की ओर से अभी तक आठवले के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं आई है। मालूम हो कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बीजद की इस बात को लेकर कई बार आलोचना की है कि वह अक्सर मोदी सरकार के समर्थन में खड़ी हो जाती है। हालांकि, नवीन पटनायक पिछले कई सालों से बीजेपी और कांग्रेस दोनों से ही एक निश्चित दूरी बनाते आए हैं। इसके बावजूद बीजेडी ने एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने का समर्थन किया।

 

#Naveen Patnaik

Source : Agency

पाठको की राय