Friday, October 23rd, 2026

नौगांव थाना पुलिस ने तीन साल पहले एचडीएफसी बैंक में हुए गबन के मामले में शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया

छतरपुर
नौगांव थाना पुलिस ने तीन साल पहले एचडीएफसी बैंक में हुए गबन के मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक गिरीश तिवारी को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि तीन साल पहले एचडीएफसी बैंक में एक करोड़ 11 लाख 50 हजार नौ सौ रुपये के गबन के मामले की जांच चल रही थी।

पुलिस ने बैंक प्रबंधक सौरभ खरे की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। बैंक ने गबन में तत्कालीन शाखा प्रबंधक गिरीश तिवारी और संजीव शर्मा के द्वारा धोखाधड़ी करते हुए गबन करने का अभिमत दिया था।

पुलिस ने भी जांच के बाद पाया कि दोनों लोगों के द्वारा ही गबन की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाते हुए गिरीश तिवारी को मंगलवार को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपित संजीव शर्मा अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

 

#एचडीएफसी बैंक में गबन

Source : Agency

पाठको की राय