गालों पर आएगी प्राकृतिक गुलाबी चमक, जरूर ट्राई करें ये 2 घरेलू फेस पैक
गालों पर गुलाबी चमक लाने के लिए अगर आप किसी केमिकल ट्रीटमेंट या फिर सर्जरी के बारे में सोच रही हैं तो यह कुछ समय के लिए यह खयाल अपने मन से निकालकर यहां दी गई रेमेडीज को जरूर ट्राई करें। हमें यकीन है कि आपकी त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होंगी और आपको लाभ मिलेगा। क्योंकि कई बार सर्जरी और केमिकल बेस्ड स्किन ट्रीटमेंट आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी दे सकते हैं।
हम यहां आपके लिए हर्बल उपाय लेकर आए हैं, जो गुलाबी गाल पाने की आपकी चाहत को एक हफ्ते के अंदर ही पूरी कर सकता है। यदि आपकी स्किन को अधिक रिपेयर की जरूरत है तो यह दो सप्ताह का समय ले सकता है।
रूखी त्वचा वाले ऐसे लाएं गुलाबी निखार
यदि आपकी त्वचा रूखी प्रकृति की है और आप अपने गालों को जल्दी हील-अप करते हुए गुलाबी निखार चाहती हैं तो आपको मलाई के साथ चुकंदर का फेस पैक बनाकर लगाना है। इसके लिए आपको ये चीजें चाहिए।
2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
1 चम्मच मलाई
आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल
तीनों चीजों को मिक्स करके फेस पैक तैयार करें और 30 मिनट के लिए चेहरे तथा गर्दन पर लगा लें। इसके बाद ताजे पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें।
तैलीय त्वचा पर ऐसे लगाएं गुलाबी निखार
तैलीय त्वचा पर गुलाबी निखार लाने के लिए आप मलाई के स्थान पर शहद का उपयोग करें। इसलिए फेस पैक बनाते समय ये चीजें उपयोग करें।
2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
1 चम्मच शहद
आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल
तीनों चीजों को मिक्स करके त्वचा पर लाएं और फेस पैक को 25 मिनट लगाने के बाद ताजे पानी से धोकर साफ कर दें।
धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी गुलाबी चमक
बीटरूट यानी चुकंदर का फेसपैक सप्ताह में 4 बार लगाने से भी आपको बहुत फायदा मिलेगा। यदि आप गर्मी के मौसम में हर दि बाहर जाती हैं तो बेहतर होगा कि आप हर रोज यहां बताए गए पैक का उपयोग करें। नहीं तो हफ्ते में 4 बार तो इसे जरूर लगाएं।
आप पाएंगी कि पहले सप्ताह के अंदर ही आपकी त्वचा में बहुत सुधार हुआ है और गालों पर क्लीन, पैचेज फ्री स्किन दिखने लगी है। इसके बाद कुछ दिनों के अंदर आपके गालों पर प्राकृतिक गुलाबी सुर्खी आने लगेगी।
त्वचा पर बनी रहती है मासूमियत
आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन जब आप इस बात पर गौर करेंगी तो पाएंगी कि पार्लर वाले ट्रीटमेंट आपकी स्किन को चमक तो देते हैं लेकिन आपकी त्वचा की मासूमियत छीन लेते हैं। जबकि घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा की इस इनोसेंसी को बनाकर रखते हुए आपका सौंदर्य निखारते हैं।
सिलेब्रिटीज का पसंदीदा
सैलेड से लेकर जूस तक और फेस पैक से लेकर लिप बाम तक। हमारी टीवी और बॉलिवुड सिलेब्रिटीज चुकंदर का बहुत उपयोग करती हैं। क्योंकि यह विटमिन्स और मिनरल्स का खजाना होता है। इसे खाने से जितना लाभ मिलता है उतना ही लाभ त्वचा को इसे लगाने से मिलता है। यही वजह है कि भाग्यश्री और माधुरी दीक्षित जैसी टॉप बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के ब्यूटी केयर रेजीम में भी चुकंदर शामिल रहता है।
डार्क सर्कल भी रहेंगे दूर
त्वचा पर गुलाबी निखार लाने के साथ ही चुकंदर का फेस पैक आपकी आंखों के काले घेरे दूर करने में भी मदद करता है। यदि आपके डार्क सर्कल बहुत अधिक हाइलाइट होने लगे हैं तो आप इस विधि से चुकंदर का जेल बनाकर उपयोग कर सकती हैं।
2 चम्मच चुकंदर कद्दूकस किया हुआ
1 चम्चम ऐलोवेरा जेल
आधा चम्मच मलाईइन
तीनों चीजों को मिक्स करके अपने डार्क सर्कल पर आंखों के चारों तरफ लगाएं। कम से कम 25 मिनट लगाए रखें और फिर ताजे पानी से साफ कर दें। इसके बाद विटमिन-ई का कैप्सूल काटकर अपने डार्क सर्कल सहित पूरे चेहरे पर लगाकर मालिश कर लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा।

पाठको की राय