Wednesday, October 21st, 2026

31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस: पूरे प्रदेश में एक साथ दिलाई जाएगी एकता की शपथ

भोपाल 
प्रदेश में एकता, अंखडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए ''राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ  31 अक्टूबर को दिलायी जायेगी। शपथ कार्यक्रम के बाद प्रत्येक जिले में कम से कम एक स्थान पर ''रन फॉर यूनिटी'' का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में आमजन की सहभागिता से किया जायेगा।

जिले के समस्त पुलिस स्टेशनों में शुभारंभ समारोह, एकता शपथ ग्रहण समारोह, स्कूलों व पुलिस स्टेशनों में सरदार पटेल फोटो प्रदर्शनी, एकता वृक्षारोपण (''एकता वृक्ष'' अभियान) का आयोजन किया जायेगा।  सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलों में आयोजित शपथ कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में दिलायी जायेगी राष्ट्रीय एकता की शपथ
मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 10 बजे एकता, अंखडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए ''राष्ट्रीय एकता दिवस'' की शपथ दिलायी जायेगी। शपथ में मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्षों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

 

 

#National Unity Day

Source : Agency

पाठको की राय