Thursday, October 22nd, 2026

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जायेगा : मुख्यमंत्री चौहान 

भोपाल 
प्रदेश में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रातः 10 बजे शौर्य स्मारक पर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 10 बजे शौर्य स्मारक पहुँचकर सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात मोटर साइकिल रैली का स्वागत करेंगे।  मुख्यमंत्री चौहान ओपन एयर थिएटर में उपस्थित सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र-गान के वादन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।  राष्ट्रीय एकता दिवस पर सायं 5 बजे थाना तलैया से मोती मस्जिद चौराहे तक मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली के साथ पुलिस बल द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा।
 

 

#National Unity Day

Source : Agency

पाठको की राय