Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: MP पर्यटन निगम होटल्स और रिसॉर्ट्स में 20% का दे रहा डिस्काउंट

भोपाल
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 और गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर मध्य प्रदेश के तमाम होटलों और रिसॉर्ट्स में 20% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह डिस्काउंट 2 दिन रहेगा इसके साथ ही 25 जनवरी को जन्म लेने वाले लोगों को मध्य प्रदेश के बोट क्लब पर फ्री में वोटिंग कराई जाएगी.

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी 2022 को निगम के प्रदेश में स्थित सभी 14 बोट क्लब्स पर 25 जनवरी के जन्म दिनांक वाले व्यक्तियों को फ्री बोटिंग की सुविधा प्रदान की जायेगी. इसके लिए उन्हें बोटक्लब के टिकट काउन्टर पर अपना बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा.

पर्यटन निगम MP इन जगहों पर बोट क्लब संचालित कर रहा है:

  • बोट क्लब भोपाल
  • सैरसपाटा बोटक्लब भोपाल
  • तिघरा बोट क्लब ग्वालियर
  • कुटनी आइलैण्ड बोट क्लब
  • खजुराहो, तवा बोट क्लब तवा नगर,
  • बोट क्लब शिवपुरी
  • टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स बोट क्लब हनुवंतिया
  • सैलानी आइलैण्ड बोट क्लब सैलानी
  • जंगल रिसॉर्ट उदयगिरि बोट क्लब
  • हलाली बोट क्लब
  • बरगी बोट क्लब जबलपुर
  • चौरल बोट क्लब
  • यशोधर्मन बोट क्लब मंदसौर

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर भोपाल में प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. ट्राइबल म्यूजियम में सुबह 11:00 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा. जिसमें पर्यटन मंत्री के साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे मध्य प्रदेश सरकार के कार्यों का भी विश्लेषण करेंगी. साथ ही पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में किस तरह से बेहतर काम किए जाएं इस पर भी विचार किया जाएगा.

 

#National Tourism Day

Source : Agency

पाठको की राय