Thursday, October 22nd, 2026

प्रदेश में एनसीईआरटी द्वारा चयनित शालाओं में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 4 दिसम्बर को

भोपाल

प्रदेश में समस्त जिलों में चयनित शालाओं में एनसीईआरटी द्वारा 4 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 परख आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह सर्वेक्षण कक्षा 3, 6 और 9 में आयोजित किया जायेगा। सर्वेक्षण कार्य के लिये डिस्ट्रिक्ट लेवल कॉर्डिनेटर और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्तियां भी की गई हैं।

सर्वेक्षण का कार्य निर्बाध रूप से हो सके इसके लिये प्रत्येक जिले में रिसोर्स कस्टडी सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिये प्रत्येक जिले में सेम्पल शालाओं का चयन केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली और एनसीईआरटी द्वारा किया जा रहा है। सर्वेक्षण में जिन विषयों को शामिल किया गया है, उनमें भाषा, गणित, हमारे आस-पास की दुनिया और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। मैदानी अमले को कहा गया है कि सर्वेक्षण दिवस में सेम्पल शालाओं में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। सर्वेक्षण के प्राप्त निष्कर्ष का उपयोग राष्ट्रीय नीति को तैयार करने में सहायक होंगे।

कंट्रोल रूम

सर्वेक्षण गतिविधियों की निगरानी के लिये भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केन्द्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका फोन नं.- 0755-2552362 एवं ई-मेल [email protected] है। इसी तरह का कंट्रोल रूम प्रत्येक जिले में भी बनाया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपादित करने के लिये भी कहा है।

 

 

#NCERT

Source : Agency

पाठको की राय