Sunday, October 25th, 2026

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : संस्कृति मंत्री अमरजीत एवं स्कूल मंत्री डॉ टेकाम का किया स्वागत

रायगढ़.
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन भी रामायण की विविधरंगी प्रस्तुतियां जारी है। आज कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड से आए कलाकार दल की प्रस्तुति के साथ हुई. झारखंड के कलाकारों द्वारा अरण्यकांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सीता हरण प्रसंग और राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने के प्रसंग का मनमोहक प्रस्तुतिकरण हो रहा है।

बता दें संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दीप प्रज्ज्वलित कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकगायक दिलीप षडंगी ने अपनी टीम के साथ हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी। महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की थाप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर मंत्री अमरजीत भगत ने महोत्सव में उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित करते हुए स्वयं स्वागत लोकगीत गाया।

 

#National Ramayana Festival

Source : Agency

पाठको की राय