Friday, October 23rd, 2026

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर
 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, राजनांदगांव और कांकेर जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।
 
राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री बिनय कुमार सिन्हा (मोबाइल नम्बर +91-9430320975) 18 सितम्बर को बीजापुर में और 23 सितम्बर को बस्तर जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। श्री शिव लहरी शर्मा (मोबाइल नम्बर +91-9829058181) 20 सितम्बर को राजनांदगांव में और 24 सितम्बर को कांकेर में सड़कों की गुणवत्ता जाचेंगे। श्री राजेश्वर राज माथुर (मोबाइल नम्बर +91-9079102066) 20 सितम्बर को कोंडागांव में और 24 सितम्बर को नारायणपुर में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

 

#Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana

Source : Agency

पाठको की राय