Sunday, October 25th, 2026

कैमूर-बिहार पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्षत्रिय समाज को दिलाई 'भाजपा को वोट न करें' की शपथ

पटना/कैमूर.

मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि क्षत्रिय समाज के बीच आधे घंटे के संबोधन में मकराना ने बीजेपी का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा की पुरुषोत्तम रूपाला ने राजपूत समाज की महिलाओं के लिए जिस तरह से गलत बयानबाजी की है, उसे करणी सेना और राजपूत समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। राजपूत समाज हमेशा से ही भाजपा का कोर वोटर रहा है।

पुरुषोत्तम रूपाला ने जिस प्रकार से अपने समाज की महिलाओं पर गलत टिप्पणी की थी, उस टिप्पणी को लेकर क्षत्रिय समाज व करनी सेना ने भाजपा से रूपाला का टिकट काटने की मांग की थी, लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चेतावनी के बावजूद रूपाला का टिकट नहीं काटा गया। इसी को लेकर करणी सेना व राजपूत समाज इसबार 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का पुरजोर बहिष्कार कर रहा है। वहीं जानकारी देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि लगातार नरेंद्र मोदी अपने मंच से 400 के पार का नारा और मोदी की गारंटी अपने भाषण में नहीं दे रहे हैं, क्योंकि भाजपा पूरी तरह से हार रही है।

 

#Karni Sena#Kaimur-Bihar

Source : Agency

पाठको की राय