Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह 21 से 27 नवम्बर तक मनाया जायेगा

बड़वानी
राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह 21 से 27 नवम्बर तक मनाया जायेगा । इस सप्ताह के सफल आयोजन हेतु जिला चिकित्सालय बड़वानी में कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा द्वारा शिशु सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस दौरान कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह 21 से 27 नवम्बर मनाया जायेगा । इस दौरान प्रत्येक नवजात शिशु को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाऐं प्रदान करना हमारा दायित्व है कि जिले की प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में नवजात शिशु को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे, सिविल सर्जन डाॅ. मनोज खन्ना, यूनिसेफ के डाॅ. अंकुर जैन, एसएनसीयू में पदस्थ डाॅ. जेपी नागोर सहित डाक्टर एवं पैरामेडिकल, नर्सिग आफिसर उपस्थित थे ।

 

#National Newborn

Source : Agency

पाठको की राय