Sunday, October 25th, 2026

नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई को आयोजित होगी

 भोपाल

नालसा के निर्देशानुसार 10 जुलाई, 2021 को जबलपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। आयोजन कोविड-19 की गाइड-लाइन का पालन करते हुए तथा स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए किया जायेगा। इसमें चिन्हित किये गये मुकदमा पूर्व (प्रि-लिटिगेशन) एवं न्यायालयों में लम्बित राजीनामा योग्य निम्न प्रकृति के प्रकरणों को निराकरण के लिये रखा जायेगा।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण की सदस्य सचिव ने नेशनल लोक अदालत में चिन्हित किये गये प्रकरणों की प्रकृति अनुसार न्यायालयों में लम्बित/प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण के लिये सभी संबंधित विभागों/अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित करने का आग्रह किया है।

 

#नेशनल लोक

Source : Agency

पाठको की राय