नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 को
अशोकनगर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2021 की अंतिम लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को किया गया है। नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय सहित तहसील विधिक सेवा समिति मुंगावली एवं तहसील विधिक सेवा समिति चंदेरी में किया जायेगा। लोक अदालत में पूर्व की भांति न्यायालयीन लंबित मामलों में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, एनआईए-138, मनी रिकवरी, मोटर दुर्घटना दावा के मामले, श्रम एवं रोजगार के विवादित मामले, बिजली पानी एवं अन्य कर संबंधी मामल, व्यवाहिक प्रकृति के मामले एवं लोक अदालत में रखे जाने वाले समस्त आपराधिक एवं सिविल प्रकृति के मामले। प्रिलिटिगेशन स्तर पर चैक बाउंस-138, मनी रिकवरी, श्रम एवं रोजगार के विवादित मामले, बिजली-पानी एवं अन्य कर आदि से संवंधित मामले, भरण पोषण एवं अन्य सिविल एवं आपराधिक प्रकृति के मामले रखे जाएंगे। पक्षकारगण अपने मामलों का निराकरण कराने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एण्डीआर भवन अशोकनगर में स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

पाठको की राय