Tuesday, October 20th, 2026

तमिलनाडु में नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर ने किया सुसाइड

  चेन्नई


तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में रहने वालीं नेशनल लेवल की कबड्डी प्लेयर (Kabaddi Player Suicide) भानुमति ने बुधवार को सुसाइड कर लिया. सिर्फ 25 साल की बानुमती ने अपने कमरे में खुद को फांसी लगा ली, रात को उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह बच नहीं पाईं. शुरुआती जांच में पाया गया है कि वह नौकरी ना मिलने की वजह से परेशान थीं.

युवा स्पोर्ट्सपर्सन भानुमति के पिता धर्मराज सब्जी विक्रेता हैं. वह अपने घर में सबसे छोटी थीं. मंगलवार को भानुमति जब अपने कमरे में लटकी हुई पाई गईं, तब घर वाले उन्हें पास के ही प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

इस मामले में पुलिस ने भी एक्शन लिया है, भानुमति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. भानुमति के फोन को जब्त किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. भानुमति ने अपने जिले और राज्य के लिए स्टेट लेवल, नेशनल लेवल के लिए कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है.  

पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि वह नौकरी ना मिलने की वजह से परेशान थीं. अभी पुलिस इस मामले में बाकी जांच कर रही है और यह खंगालने में लगी है कि आखिर भानुमति को क्यों ऐसा कदम उठाना पड़ा.

 

#सुसाइड

Source : Agency

पाठको की राय