Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन कर मार्गदर्शन दिया

धार
सेवा भारती समिति धार द्वारा वाकणकर भवन, धानमंडी में चलाये जा रहे निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में भोपाल से श्री विजय जी पुराणिक राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं इंदौर से श्री रुपसिंग जी नागर अवलोकन हेतु उपस्थित हुऐ  !
भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन पश्चात अतिथि परिचय महिमा गुप्ता द्वारा दिया गया  !  श्री विजय जी पुराणिक द्वारा उपस्थित  समिति सदस्यों, गणमान्यजन, महिलाओं एवं प्रशिक्षणार्थीयों आदि से परिचय प्राप्त किया  ! उनके द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. अब्दुल कलाम आज़ाद के संबंध में कई प्रश्न प्रशिक्षणार्थीयों से किये  एवं अन्य विषयों पर भी उपयोगी जानकारी दी  ! बाद में समिति सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्यजन एवं महिलाओं से भी सेवा भारती में ओर क्या सेवा कार्य किये जा सकते हैं  की जानकारी प्राप्त की एवं उनके द्वारा भी कई सुझाव दिये गये  !

इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव मुरलीधर बुटे, उपाध्यक्ष वैभव
निगम, सुमित चौधरी, संजय अग्रवाल, मोहन राठौर  , रामसिंगजी, रिना राठौर, प्रकाश जैन सर आदि उपस्थित रहे  ! संचालन चेतना राठौर एवं आभार वैभव निगम द्वारा व्यक्त किया गया  !

 

#National

Source : Agency

पाठको की राय