Wednesday, October 21st, 2026

जालंधर में चार दिसंबर को भारतीय जन नाट्य संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

जालंधर
जालंधर में भारतीय जन नाट्य संघ की कार्यकारिणी की बैठक देश भगत यादगार हाल में चार व पांच दिसंबर को होने जा रही है। जालंधर संघ के प्रधान नीरज कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में  देश भर से कलाकार व विद्धवान शामिल होने जा रहे है। बैठक शाम चार बजे शुरु होगी। सदस्यता मुहिम शुरु होगी। इस दौरान सत्याजीत रेअ, साहिर लुधियानवी, तेरा सिंह चन्न, संतोख सिंह धीर व अमृत  रेअ की जन्म शताब्दी पर एक कार्यक्रम भी करवाया जा रहा है। मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रधान डा, रणबीर सिंह, विशेष रूप से राष्ट्रीय मीत प्रधान व फिल्म अभिनेता अंजन श्री वास्तव, महासचिव राकेश वेदा शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम चार दिसंबर को शाम 6.30 बजे शुरु होगा। इस दौरान सत्याजीत की फिल्मों को देन, अलग-अलग नाटकों व गायकी पेश की जाएगी। नीरज कौशिक ने बताया कि पांच दिसबंर को नाटककार दविंदर दमन, हरपाल सिंह सेवक, नारायण सिंह पंजाब रंगमंच व सांस्कृतिक व संघ के बारे में अपने विचार रखेंगे। नाटककार डा. कुलदीप सिंह, संतोख सिंह धीर, डा. हरजिंदर सिंह अटवाल, ऊषा अठलै भी रंगमंच पर अपने विचार पेश करेंगे।

इस अवसर पर हरभजन सिंह, गुरविंदर सिंह, एडवोकेट राजिंदर मंड, चंद्र मोहन, गुरदयाल निरमान, जगदीश खन्ना, बलकार सिद्धू, कंवल नैन सिंह, अमोलक सिंह, राबिंदर सिंह, विक्की, गुरमीत पाहड़ा, दलबार सिंह, हरजीत कैंथ, प्रदीप शर्मा, अशोक पुरी, नरिंदर नीना, प्रो. गुरप्रीत सिंह, दीपक नागर, कुलवंत, आरपी सिंह, सर्बजीत सिंह, बलबीर, इंद्रजीत मोगा, कश्मीर, अवतार मोगा, शरणजीत सोहल, दलजीत, बलविंदर प्रीत, जशमीन कौर, दीपक नाहर, डिप्टी राजा उपस्थित होंगे।

 

 

#National Executive meeting

Source : Agency

पाठको की राय