13 से 23 सितम्बर तक आयोजित होगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
बलरामपुर
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 13 से 20 सितम्बर 2021 तक तथा 21 से 23 सितम्बर 2021 तक छूटे हुये बच्चों हेतु मॉपअप दिवस का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम अंतर्गत 1 से 19 वर्षीय बच्चों, किषोर-किषोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजॉल समुदाय स्तर पर मितानिन/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह-घर-घर भ्रमण कर निःषुल्क खिलायी जायेगी। एल्बेंडाजॉल की खुराक 1 से 2 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली तथा 3 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को एक पूरी गोली खिलायी जायेगी। बलरामपुर जिले अंतर्गत कुल 3 लाख 96 हजार 35 बच्चों, किषोर-किषोरियों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलायें जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृमि संक्रमण से बच्चों, किषोर-किषोरियों में कुपोषण और खून की कमी होती है, जिसके कारण हमेषा थकावट रहती है तथा शारीरिक व मानसिक विकास नहीं होता है।
कृमि मुक्तिनाष हेतु एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाया जाना आवष्यक होता है। कृमि संक्रमण की रोकथाम के लियें स्वच्छता जैसें खुले में शौच न करें, हमेषा शौचालय का प्रयोग करें, आसपास सफाई रखें, साफ पानी में फल व सब्जियां धोएं, हमेषा साफ पानी पियें, खाने को ढंक कर रखे, नाखून साफ और छोटे रखें, जूते पहने, विषेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद अपने हाथों को साबुन से धोएं इत्यादि पर विषेष ध्यान देना चाहिए। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का संचालन कोविड-19 संबंधित दिषा-निर्देषों का पालन करते हुये किया जायेगा।
अधिक जानकारी के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम, मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सें संपर्क करें। आम जनता से अपील की जाती है कि 1 से 19 वर्षीय बच्चों, किषोर/किषोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजॉल का सेवन करा कर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लें।

पाठको की राय