Saturday, October 24th, 2026

10 मई तक चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान

दन्तेवाड़ा
जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान 10 मई तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत विभाग द्वारा सामुदायिक स्तर पर घर-घर भ्रमण कर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर का भ्रमण कर बच्चों को कृमि नाशक दवा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में कुल 112496 बच्चों को कृमि नाशक दवा देने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राजेश ध्रुव ने बताया कि घर का भ्रमण कर दवा दी जाएगी। जिले के समस्त जन सामान्य से अपील की जाती है, कि उक्त दिवस में अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक अवश्य दिलाएं एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देवे। उक्त कार्यक्रम के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध करा दी गई है एवं सभी मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय