Sunday, October 25th, 2026

प्रदेश के मदरसों में भी अनिवार्य हो सकता है राष्ट्रगान

भोपाल
मध्यप्रदेश की सियासत में भी राष्ट्रगान की एंट्री  मदरसे में राष्ट्रगान की अनिवार्यता पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते कहा- ये विचारणीय बिंदु है, विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश का राष्ट्रगान है, राष्ट्रगान सब जगह होना चाहिए। हम भी चाहते हैं।

इससे पहले अपने निवास पर हुई प्रेस ब्रीफिंग में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उत्तरप्रदेश जैसा मध्यप्रदेश में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उनसे सवाल किया कि क्या आप मानते हैं कि मदरसों में राष्ट्र का धन्यवाद होना चाहिए?

वीडी शर्मा बोले- स्वागत योग्य कदम होगा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हम पाकिस्तान में तो नहीं कह रहे कि राष्ट्रगान कराओ। हम तो मप्र के अंदर, यूपी के अंदर, देश के कोने में जो शिक्षा संस्थान हैं वहां राष्ट्रगान हो, राष्ट्र की स्तुति हो, भारत माता की जय हो, तो इसमें क्या गलत है? यह होना चाहिए। यदि ऐसा निर्णय हो रहा है तो स्वागत योग्य कदम है।

 

#मदरसों में भी अनिवार्य

Source : Agency

पाठको की राय