Tuesday, October 20th, 2026

नताशा स्तांकोविक ने स्टाइलिश वॉक से ढाया कहर

मशहूर अभिनेत्री और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्तांकोविक सोशल मीडिया पर खूब रहती हैं। आए दिन नताशा अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती नजर आती हैं। हालही में उन्होंने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। जिसमें नताशा स्तांकोविक कमरे के अंदर कैटवॉक करती नजर आई थीं। अब उन्होंने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है लेकिन इस वीडियो में वो कमरे में नहीं बहार वॉक करती नजर आ रही हैं। नताशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नताशा स्तांकोविक ने ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर  किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, नताशा सीढ़ियों से स्टाइलिश अंदाज में उतरती हुई नजर आ रही हैं और बाद में सड़क पर शानदार वॉक कर रही हैं। इस वीडियो में उनका लुक जबरदस्त लग रहा है। वीडियो में उन्होंने पिंक शर्ट और ब्लैक जींस पहनी  हुई है। साथ ही आंखों पर चश्मा और हाथ में शानदार सा बैग भी केरी किया हुआ है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है। फैन्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो पर अब तक 173 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय