Saturday, October 24th, 2026

नर्मदेश्वर शिव की 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 22 से

जगदलपुर
ठाकुर अनुकूल देव वार्ड स्थित सीमांचल नगर में भगवान गंगाधर शिव की विशाल प्रतिमा व नर्मदेश्वर शिव की प्राण प्रतिष्ठा का 5 दिवसीय अनुष्ठान 22 अगस्त से प्रारंभ होगा। सोमवार को काया शुद्धि, अंकुरारोपणम और मंडलादि करणम संपन्न होगा। मंगलवार को सुबह 8.55 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद यहां सूर्य पूजा, गो पूजन, मंडप संस्कार, यज्ञ मंडप देवता स्थापनम, अग्नि स्थापना, रूद्र पारायण, चंडी पारायण व सुंदरकांड के साथ दूसरे दिन का अनुष्ठान संपन्न होगा।

बुधवार सुबह 07 बजे से सूर्य नमस्कार, गो पूजन, यज्ञ मंडप पूजन, देवता अधिवास, महास्नान, आवाहित यज्ञ मंडप देवता होम के बाद नर्मदेश्वर शिव का नगर भ्रमण होगा। श्री नर्मदेश्वर शिव का नगर भ्रमण दोपहर 12.30 बजे से माई दंतेश्वरी मंदिर से हाटकचोरा तक होगा। कीर्तन रात्रि देवता पीठ न्यास के बाद शाम 6.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार सुबह 7.52 बजे सूर्य नमस्कार के बाद 8.55 बजे गो पूजन, 9.30 बजे से यज्ञ मंडपपूजन, 10.30 बजे से महान्यास पारायण के बाद दोपहर 12.10 बजे अभिजीत मुहूर्त व स्थिर लग्न स्थिर नवांश में भगवान श्री नर्मदेश्वर पीठ स्थापना संपन्न होगी। दोपहर 1.30 बजे से महालिंगार्चना, महारूद्राभिषेक, सहस्र नामार्चना, रूद्र होम पूणार्हूति शाम 04 बजे संपन्न होगी। शाम 5.30 बजे से भजन संध्या होगी।

 

#Narmadeshwar

Source : Agency

पाठको की राय