Tuesday, October 20th, 2026

नर्मदे हर : श्रद्धाभाव से मनाई गई नर्मदा जयंती

( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल

नर्मदा लाओ अभियान समिति के तत्वावधान में नर्मदा जयंती पर्व 28 जनवरी  को श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया।
इस अवसर पर बड़ी झील के शीतलदास की बगिया स्थित मां नर्मदा की प्रतिमा स्थल पर विभिन्न धर्मिक अनुष्ठान हुए। समिति के अध्यक्ष महेश मालवीय ने अपनी खबर को बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे मां नर्मदा की प्रतिमा के अभिषेक और श्रंगार से हुई। दोपहर 12 बजे महापौर श्रीमती मालती राय की उपस्थिति में हवन व महाआरती की गई।

इसके बाद भंडारा शुरू हुआ। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य मनोज राठोर, पूर्व पार्षद पंकज चौकसे, विष्णु राठोर, दिनेश शर्मा, तेजस जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुदरिया, रूपेश गुप्ता , मनीष रामनानी, दिनेश भोसले, कमल साहू, पवन शक्या, प्रदीप लौवंसी, राजेश कनोजिया , सत्यम मालवीय सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय