Tuesday, October 20th, 2026

अमावस्या के शुभ दिन नर्मदा-कावेरी संगम पर हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

ओंकारेश्वर
 कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद शुक्रवार को अमावस्या पर तीर्थनगरी में नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ी। सुबह से दोपहर तक 25 हजार श्रद्धालुओं ने नर्मदा में डुबकी लगाई। सबसे अधिक भीड़ नर्मदा-कावेरी संगम पर रही। अमावस्या दो दिन होने से शनिवार को भी श्रद्धालु आएंगे। वहीं रविवार को अवकाश के चलते भीड़ और बढ़ेगी। इसके चलते तीन दिनों तक तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। बगैर मास्क के आने वाले श्रद्धालुओं को नगर परिषद की ओर से मास्क का वितरण किया गया।

सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला

शुक्रवार को नर्मदा के विभिन्न घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर में 12 बजे बाद भीड़ बढ़ गई। इससे मंदिर में दर्शनों के लिए लोगों को कतार में इंतजार करना पड़ा। नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर -ममलेश्वर महादेव के दर्शन उपरांत कई श्रद्धालुओं ने ओंकार पर्वत की परिक्रमा भी लगाई।

कावेरी संगम, नागर घाट, केवलराम घाट, श्री पंचायती महानिर्वाणी घाट, गोमुख घाट, ब्रह्मपुरी, कोटितीर्थ, चक्रतीर्थ घाट पर नर्मदा स्नान के लिए श्रद्धालु स्वजनों के साथ पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी पार्किंग व्यवस्था की गई।

 

#Narmada-Cauvery

Source : Agency

पाठको की राय