Friday, October 23rd, 2026

आॅक्सीजन टैंकर की धीमी गति पर नरहरि ने मांगे सुझाव

भोपाल
प्रदेश में आॅक्सीजन की पूर्ति के लिए प्रभारी बनाए गए पी नरहरि ने आॅक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की धीमी गति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट कर लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि हम कैसे आॅक्सीजन की ज्यादा से ज्यादा पूर्ति कर लोगों की जान बचा सकते हैं।

इसमें समस्या यह है कि लिक्विड मेडिकल आॅक्सीजन को टैंकर से सड़क के माध्यम से लाया जाता है ये टैंकर अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड में चलते हैं। ऐसे में कैसे बिना रोड सेफ्टी से समझौत कर टैंकर की स्पीड बढ़ा सकते हैं। गौरतलब है कि आॅक्सीजन को लेकर प्रदेश में प्रतिदिन किल्लत हो रही है। ऐसे में सरकार आॅक्सीजन की पूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपति नवीन जिंदल से भी आॅक्सीजन को लेकर मदद मांगी है जिसपर जिंदल ने प्रदेश की मदद करने की बात कही है।

 

#आॅक्सीजन

Source : Agency

पाठको की राय