Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

PM पद के लिए नरेंद्र मोदी सबसे पॉपुलर, दूसरे नंबर पर राहुल गांधी, नीतीश कुमार 1% की पसंद; क्या कहता है सर्वे

नई दिल्ली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं कि 43 फीसदी जनता मोदी को ही पीएम पद के लिए पहली पसंद बता रही है। इस रेस में विपक्षी एकता की कवायद में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वे में शामिल 1 प्रतिशत लोग ही पसंद कर रहे हैं।लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) और एनडीटीवी की तरफ से कराए गए सर्वे के अनुसार, जवाब देने वाले 43 फीसदी लोगों का कहना है कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA को तीसरी बार चुना जाना चाहिए। जबकि, 38 प्रतिशत इसके खिलाफ हैं। आज चुनाव होने पर 40 फीसदी उत्तरदाता भाजपा को वोट देने के लिए तैयार हैं। जबकि, कांग्रेस के मामले में यह आंकड़ा 29 फीसदी है।

पीएम का सवाल
10 से 19 मई के बीच 19 राज्यों में कराए गए सर्वे के अनुसार, 43 फीसदी लोगों को का कहना है कि पीएम पद के लिए मोदी पहली पसंद हैं। जबकि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में 27 फीसदी उत्तरदाता नजर आए। खास बात है कि इस रेस में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 4 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 3 फीसदी लोगों ने पसंद किया। जबकि, सीएम नीतीश कुमार के मामले में यह आंकड़ा महज 1 प्रतिशत था।

पीएम मोदी का मुकाबला
सर्वे के अनुसार, 34 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि राहुल गांधी पीएम मोदी को चुनौती दे सकते हैं। इस मामले में अरविंद केजरीवाल (11 फीसदी), अखिलेश यादव (5 फीसदी) और ममता बनर्जी (4 फीसदी) की पसंद रहे। खास बात है कि सर्वे का हिस्सा बने 9 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कोई भी पीएम मोदी को चुनौती नहीं दे सकता।

भारत जोड़ो यात्रा से बढ़ी राहुल गांधी की लोकप्रियता
26 फीसदी उत्तरदाताओं ने हमेशा से राहुल को ही अपनी पसंद बताया। जबकि, 15 फीसदी का कहना है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस नेता को पसंद करने लगे हैं। इनमें 16 फीसदी ऐसे भी थे, जिन्हें राहुल गांधी पसंद नहीं हैं।

 

 

#PM पद

Source : Agency

पाठको की राय