Friday, October 23rd, 2026

नरेंद्र मोदी ने दिया बहनों को राखी का तोहफा, देश के साथ छग की महिलाओं को होगा फायदा: शालिनी



रायपुर

  महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने राखी त्यौहार के एक दिन पहले जो गैस सिलेंडरों के दाम में 200 रुपये की छूट दी है यह हम सबके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। उज्जवला गैस योजना के उपभोक्ताओं को पहले ही 200 रुपये की छूट प्रदान की गई थी और अब 200 की छूट और मिलने से उन्हें 400 रुपये का फायदा होगा, इसका लाभ उन गरीबों महिलाओं को भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही महिलाओं और उनकी सशक्तिकरण के बारे में सोचते हैं देश के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उनका हृदय से आभार जताना चाहती हूं क्योंकि इसका लाभ पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय