Friday, October 23rd, 2026

करीब डेढ़ लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी नरेला विधानसभा

रामनवमी पर मंत्री सारंग ने की अपील
रामनवमी पर राम और राष्ट्र के नाम जलायें दो दीपक

भोपाल

नरेला विधानसभा में हर तीज-त्यौहार संपूर्ण भव्यता के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार राम नवमी का पर्व भी नरेला के लिये बेहद खास होने वाला है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी से अपील कि है कि रामजन्मोत्सव पर अपने घरों के बाहर दो दीपक "एक दीपक प्रभु श्रीराम के नाम और एक दीपक राष्ट्र के नाम" अवश्य जलायें। सारंग ने बताया कि संपूर्ण नरेला विधानसभा में लगभग डेढ़ लाख से अधिक दीपक जलाये जायेंगे।

मंत्री सारंग ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के अन्तराल के बाद अयोध्या में राम जन्म-भूमि पर रामलला का मंदिर पुनः बनने जा रहा है। भारत की करीब 25 पीढ़ियों ने राम मंदिर के मुद्दे पर देश के संघर्ष को देखा। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हमारे सामने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। यह राम मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान का भी प्रतीक है।

मंत्री सारंग ने रामनवमी की शुभकामनाएँ देते हुए जनता से आग्रह किया है कि राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी नागरिक अपने घर के बाहर दीपक अ जलायें। और अपने वार्ड के प्रमुख चौराहे पर शाम को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाएँ।

 

 

#दीपों से जगमगाएगी न

Source : Agency

पाठको की राय