Sunday, October 25th, 2026

अकीदत के साथ मनाया नानी अम्मा का 17 वां उर्स


भिलाई

ताज दरबार कैंप एक परिसर में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैहि की खिदमत गुजार हजरत नानी अम्मा रहमतुल्ला अलैहि का 17 वां उर्सपाक अकीदत व मुहब्बत के साथ मनाया गया। इस मौके पर ताज दरबार नानी अम्मा कैंप-1 से शाही संदल निकाला गया जिसने पूरे शहर भर का गश्त किया। इस दौरान शाही घोड़ों ने जहां डीजे की धुन पर नृत्य पेश किया।

ताज दरबार कमेटी की अध्यक्ष हज्जन बदरुनिशा ताजी एवं गद्दी नशीन मोहम्मद सादिक ताजी ने बताया कि संदल वापस ताज दरबार नानी अम्मा की मजार कैंप 1 भिलाई में पहुंच कर पूरा हुआ। जिसके बाद बाबा ताज और नानी अम्मा की मजार पर फूल की चादर और संदल पेश किए गए। इसके बाद आम लंगर रखा गया,जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की। इस आयोजन को सफल बनाने में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति की अध्यक्षा-ताज अंजुम ताजी,पिन्टू बर्मन,दिलीप वर्मा,फहीम खान,आशा श्रीवास्तव,अशरफ अली,शेख प्यारे,शहजाद अली,मनीष गुप्ता,मेरिक सिंग,बफत अली और चाँद अली आदि का सक्रिय योगदान रहा।

 

Source : Agency

पाठको की राय