Wednesday, October 21st, 2026

राष्ट्रीय सीनियर कायाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप में नंदिनी ने जीते तीन पद, सीएम ने दी बधाई

रायपुर
31वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में किया गया। जहां राज्य की कौशल नंदिनी ठाकुर ने तीन पदक अपने नाम किए जिसमें एक रजत एवं दो कांस्य पदक शामिल हैं। इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंदिनी को शुभकामनाएं दी वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया ने 11 हजार रुपये पदक विजेता कौशल नंदिनी ठाकुर को, 5100 अशोक साहू कोच व 5100 शिवांगी ठाकुर को देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान रोहित काले कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, अभिजीत मिश्रा सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, प्रशांत सिंह रघुवंशी सह सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कायकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन ने खिलाडि?ों को शुभकामनाएं दी।

 

#Nandini won

Source : Agency

पाठको की राय