Monday, October 26th, 2026

लखनऊ का नाम कर दें लखनपुरी, पद्मश्री साहित्यकार ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से कहा

लखनऊ
देश की जानीमानी लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार विद्या बिन्दु सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ का नाम बदलने का अनुरोध किया है। निराला नगर स्थित एक होटल में लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रबुद्धजनों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी क्रम में विद्या बिंदु सिंह ने उनके समक्ष यह बात रखी।

उन्होंने लोक विरासत को विषय के रूप में पढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के कुलपति और प्राचार्य भी आए थे। एक वक्ता ने रक्षामंत्री से कहा कि आउटर रिंग रोड बनने में ज्यादा समय लग रहा है। इस पर रक्षा मंत्री ने इस तथ्य को स्वीकार करते हुए कहा कि, यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिस स्तर पर जितने सख्ती से कहा जा सकता है वह कह चुके हैं। यहां तक कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी आग्रह किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि , मुझे यह बताया गया कि परियोजना में जुड़े दो बड़े ठेकेदारों ने हाथ वापस खींच लिया जिससे दिक्कत आई। उन्होंने कहा कि जब यह आउटर रिंग रोड तैयार हो जाएगी तो बाहर से राजधानी में आने वाले को जिस भी मोहल्ले में जाना हो, बीच शहर से नहीं गुजरना होगा। आउटर रिंग रोड की मदद से सीधे पहुंच सकेगा।

 

 

#Name Lucknow

Source : Agency

पाठको की राय