Saturday, October 24th, 2026

चित्तौड़ के सीता माता अभयारण्य में नाग-नागिन का रोमांटिक डांस

चित्तौड़गढ़
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ जिले में फैले सीता माता वन्यजीव अभयारण्य में नाग व नागिन का जोड़ा उछल कूद करते हुए दिखाई दिया। इनके इस रोमांटिक अंदाज को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इन लम्हों को कैमरे में कैद कर दिया। अब यह वायरल हो रहा है। अभयारण्य में जाखम इलाके के रेंजर दिनेश मीणा ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में सूखे हुए पत्तों की बीच जब सरसराहट सुनाई दी तो लोगों ने जाकर देखा। नाग और नागिन एक दूसरे से लिपटे हुए थे। कुछ ही देर में दोनों के बीच मस्ती का माहौल बन गया। वे तीन से चार फीट ऊपर तक कूदते हुए एक दूसरे से लिपटने लगे।

बारिश के मौसम में बाहर आते हैं नाग-नागिन
रेंजर के मुताबिक अक्सर नाग और नागिन बारिश की संभावना होने पर अपने बिलों से बाहर आते हैं और अपने साथी की तलाश करते हैं। यह सांपों के मिलने का समय होता है। इसके बाद मादा सांप यानी नागिन अंडे देने के लिए सही जगह की तलाश करती है। उन्होंने बताया कि यहां हर साल नाग नागिन का एक जोड़ा इस तरह अठखेलियां करता हुआ दिखाई देता है। यह अच्छी बारिश का संकेत भी है।

 

 

#Nag-Nagin

Source : Agency

पाठको की राय