Wednesday, October 21st, 2026

नड्डा बोले- भाजपा के जीतने पर विकास और कांग्रेस के जीतने पर घोटाले की गारंटी

गौरेला\पेंड्रा\मरवाही.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज अपने एक दिवसीय चुनावी दौरे पर पेण्ड्रा पहुंचे जहां पर उन्होंने कोटा विधानसभा व मरवाही विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने का कि जहां-जहां कांग्रेस होगी वहां-वहां लूट होगी, जहां बीजेपी की सरकार होगी वहां पर विकास होगा।

पहले चरण के चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम थम जाएगा तो दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा मरवाही पहुंचे जहां जेपी नड्डा ने पेण्ड्रा के हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले की गारंटी- नड्डा
पेंड्रा में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मरवाही प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची और कोटा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में वोट करने की अपील की। नड्डा ने बीजेपी के जीतने पर विकास की गारंटी और कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले होने की गारंटी दी है।

हम ही छत्तीसगढ़ को सजाएंगे- जेपी नड्डा
जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने अपनी मुछों को दांव पर लगाया था और कमल खिलाया था। इस दौरान नड्डा ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा की गई भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ बनाया और हम ही छत्तीसगढ़ को सजाएंगे।

महादेव एप में 500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ- नड्डा
जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा को जिताओगे तो मोदी जी के द्वारा विकास की गारंटी है, छग में विकास की गारंटी पक्की है और अगर बघेल को लेकर आए तो लूट की गारंटी भी पक्की है। बघेल सरकार में शराब, चावल ,कोयला ,गौठान ,गोबर का घोटाला हुआ। महादेव एप में 500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ।

 

#Nadda expressed grief

Source : Agency

पाठको की राय