Thursday, October 22nd, 2026

नबीन ने ली राजनांदगांव की 4 विधानसभाओं की बैठक, कांग्रेस को मात देने बनी चुनावी रणनीति

राजनांदगांव.

छत्तीसगढ़ बीजेपी चुनाव प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत चार विधानसभाओं डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर मोहला के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी मंत्र दिये। 4 अप्रैल को राजनांदगांव में नामांकन रैली की तैयारी की समीक्षा की। राजनांदगांव लोकसभा में केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम एवं सभाओं को लेकर भी स्थानीय नेताओं से चर्चा की।

नबीन ने चारों विधानसभाओं के पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति बनाई। चुनाव तक होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा कर की। सामाजिक क्षेत्र के लोगों, व्यावसायिक क्षेत्र के हर वर्ग, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के कार्यक्रम तक की रणनीति तैयार की गई। बैठक में कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल को विधानसभा चुनाव में जनता ने जैसा सबक सिखाया है। दावा करते हुए कहा कि अपने ही कार्यकर्ताओं के इल्जाम झेल रहे भूपेश बघेल का इस लोकसभा में हारना तय है।

राजनांदगांव लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक में राजनांदगांव प्रत्याशी संतोष पांडेय,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, लोकसभा कलेक्टर प्रभारी राजेश मूणत, लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती भरत वर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य संयोजक भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, दिनेश गांधी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी  सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

#Nitin Nabin

Source : Agency

पाठको की राय