Sunday, October 25th, 2026

ऑस्ट्रेलिया के तट पर मिली रहस्यमय चीज, देखकर हर कोई हैरान...ISRO से है कनेक्शन?

 ऑस्ट्रेलिया
जब भारतीय अपने चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ऐसे समय में ऑस्ट्रेलिया से आई एक तस्वीर ने टेंशन पैदा कर दी। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर गुंबद के आकार की एक विशाल रहस्यमय वस्तु बहकर आई है, हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (ISRO) के PSLV प्रक्षेपण यान का हिस्सा है या नहीं, जिसके इसरो ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था।

ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा कि हम वर्तमान में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ज्यूरियन खाड़ी के पास एक समुद्र तट पर स्थित इस वस्तु के बारे में जांच कर रहे हैं।'' एजेंसी ने कहा,‘‘वस्तु किसी विदेशी अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान से संबंधित हो सकती है और हम वैश्विक अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ संपर्क कर रहे हैं जो अधिक जानकारी प्रदान करने में सक्षम हो सकते हैं।'' एजेंसी ट्वीट में कहा, ‘‘अगर समुदाय को कोई और संदिग्ध मलबा दिखता है, तो उन्हें स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए या ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी को सूचित करना चाहिए।'

 

#ISRO

Source : Agency

पाठको की राय