मैरिज काउंसलर की मेरी उपाधि तय ऐ भाई कोई बचाएगा हमको
कौन बनेगा करोड़पति 13 में अमिताभ बच्चन अपनी होस्टिंग से शो को और इंटरेस्टिंग बना देते हैं। कभी वह कंटेस्टेंट से मस्ती करते दिखते हैं तो कभी अपना कोई पुराना किस्सा शेयर करते हैं। शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें कपल आपस में नोंक-झोंक करने लगता है और उनकी शिकायतों का पिटारा खत्म नहीं होता। पहले तो अमिताभ बच्चन भी उनकी बातें सुनते हैं लेकिन एक वक्त पर वह भी परेशान हो जाते हैं। इस एपिसोड में कंटेस्टेंट धवल हॉट सीट पर बैठे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी आई हैं जो दर्शकों की सीट पर बैठी होती हैं। धवल बताते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया था। तब अमिताभ बच्चन उनकी पत्नी से पूछते हैं कि क्या अभी भी ये उतने ही रोमांटिक हैं? जवाब में वह कहती हैं, ‘नहीं सर, बिल्कुल भी टाइम नहीं देते।’
परेशान हुए बिग बी
अमिताभ बच्चन दर्शकों की ओर देखते हुए कहते हैं, ‘मेरी मैरिज काउंसलर की उपाधि तय हो गई है।’ इसक बाद कंटेस्टेंट की पत्नी कहती हैं कि उनकी एक और शिकायत है। यह सुनकर अमिताभ बच्चन अपना सिर पकड़ लेते हैं। आगे अमिताभ क्रू की ओर देखते हुए कहते हैं, ‘ऐ भाई कोई बचाएगा हमको।’
बिग बी की फिल्म ‘याराना’ को बीते रोज 40 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 23 अक्टूबर 1981 को रिलीज हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘इस शानदार फिल्म के 40 साल...कोलकाता के एनएस स्टेडियम में शूट किया गया यह गाना.. यहां पहली बार हुई कोई शूटिंग..और कोलकाता की भीड़ का उन्माद.. पूरी दुनिया में और कहीं नहीं।’ दरअसल, वे फिल्म के गाने ‘सारा जमाना’ का जिक्र कर रहे थे।

पाठको की राय