Wednesday, October 21st, 2026

सेवा करना ही मेरा उद्देश्य : ऊर्जा मंत्री तोमर

  • सिविल अस्पताल हजीरा में लागये गए नि:शुल्क नेत्र शिविर में दूसरे दिन 63 पंजीयन हुए

भोपाल

 ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नेत्र शिविर के दूसरे दिन सिविल अस्पताल हजीरा में भ्रमण कर मरीजों से कहा कि सेवा करना ही मेरा उद्देश्य  रहा है। अंतिम साँस तक दीन- दुखियों की सेवा करता रहूँगा। नेत्र शिविर में पूरी रात जाग कर जन-सेवा का कार्य किया है। उससे मन काफी प्रफुल्लित है। मैंने भी अपने सहयोगियों  से अनुरोध किया है कि बारी-बारी से सभी लोग रात-दिन रूक कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आए मरीजों का माता-पिता की तरह ख्याल रखें। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी  नहीं हो,  इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी मरीजों के लिए चाय पानी, नास्ता और  खाना की व्यवस्था की गई है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने मंगलवार को अस्पताल में मरीजों से  मिल कर उनका हालचाल जाना। एक बुजुर्ग माताजी के पैर दबा कर उनसे कहा कि आपकी आँखों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा रहा  है। ऑपरेशन के बाद आपको फिर से वैसे ही दिखने लगेगा जैसे पहले दिखता था। आप मन में किसी भी प्रकार की कोई शंका न रखें।  उन्होंने सम्बंधित डॉक्टर्स को निर्देशित किया कि ऑपरेशन में उपयोग होने वाले किसी भी सामान की कमी नहीं रहे। समय रहते सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली जाएँ। प्रतिदिन पंजीयन कर सभी जाँच करें और उनका सफल ऑपरेशन किया जाए। इस मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिये शिविर 24 नवम्बर तक चलेगा।

 

 

#सेवा करना

Source : Agency

पाठको की राय