Thursday, October 22nd, 2026

मुजफ्फरपुर: कलयुगी बेटे ने की मां-बाप की निर्मम हत्या, सो रहे दंपति के सिर पर सिलेंडर पटक दिया

मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर जिले के के पारू थाने के खुटाही  गांव में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने अपने माता पिता की निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अजय सहनी (40) ने अपने पिता शम्भु सहनी (65) और माता शारदा देवी (60) को सोये अवस्था में उनके सिर पर छोटे गैस सिलेंडर से प्रहार कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सूचना मिलते ही पारू पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये अभियुक्त अजय सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया गया।  सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय कुमार सहनी अविवाहित है और बताया जा रहा है कि वह मानसिक बीमार है।  

 

 

#Muzaffarpur

Source : Agency

पाठको की राय