Thursday, October 22nd, 2026

कल घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, मौसम को लेकर आई बड़ी

चंडीगढ़
 पंजाब और हरियाणा सहित चंडीगढ़ के लोग कल यानि कि 24 मार्च को घर से निकलने से पहले जरा ध्यान दें क्योंकि कल भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 23 और 24 मार्च को ना सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव होने के चलते बारिश की संभावना बढ़ गई है। 23 मार्च को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों जबकि 24 तारीख को हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ बताई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलने की संभावना है। साथ पंजाब और हरियाणा में कुछ जगह ओले भी पढ़ सकते है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 जबकि न्यूनतम 15 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 25 जबकि न्यूनतम 15 डिग्री रह सकता है।

 

#मौसम

Source : Agency

पाठको की राय