Monday, October 19th, 2026

फर्जी आइडी से की भस्म आरती में शामिल हुआ मुस्लिम युवक,पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन
 महाकाल मंदिर में सुबह करीब 4 बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर कर्मचारियों ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ में पकड़ा था। मुस्लिम युवक यूनुस मोहम्मद ने अभिषेक नाम की आईडी लगाकर भस्म आरती की अनुमति ली थी। दोनों को महाकाल पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करेगी। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर कर्मचारियों ने सूचना दी थी कि मंदिर में एक मुस्लिम युवक मोहम्मद यूनुस निवासी लखनऊ खुशबू यादव नाम की लड़की के साथ भस्म आरती करने के लिए घुस गया है।

यूनुस मोहम्मद ने अभिषेक नाम के युवक की आईडी लगाकर उससे भस्म आरती की अनुमति जारी करवा ली थी। इसके बाद पुलिस मंदिर पहुंची और युवक तथा युवती को लेकर थाने आई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सीएसपी शुक्ला का कहना है कि दोनों के खिलाफ फर्जी आइडी लगाने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाएगा। यूनुस ने पुलिस को बताया है कि खुशबू ही अभिषेक नामक युवक की आईडी लेकर आई थी, जिसे उसने भस्म आरती की परमिशन के लिए उपयोग किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

#महाकाल मंदिर

Source : Agency

पाठको की राय