Thursday, October 22nd, 2026

अलउमर-मुजाहिदीन का संस्थापक-चीफ कमांडर मुश्ताक अहमद जरगर आतंकी घोषित, कंधार हाईजैक में हुआ था रिहा

 नई दिल्ली

गृह मंत्रालय ने अलउमर-मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक अहमद जरगर को आतंकवादी घोषित कर दिया है। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत की गई है। जरगर 1999 के इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट हाईजैक में रिहा किए गए आतंकवादियों में से एक था।

1999 में IC-814 को हाईजैक करने में शामिल जहूर मिस्त्री उर्फ ​​जाहिद अखुंद की पिछले महीने पाकिस्तान के कराची में हत्या हो गई। जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद दिसंबर 1999 में कंधार विमान अपहरण के पांच अपहरणकर्ताओं में से एक था। मिस्त्री कई सालों से फर्जी पहचान के तहत कराची में रह रहा था। वह कराची के अख्तर कॉलोनी में फर्नीचर का काम कर रहा था।

IC-814 के अपहरण की कहानी
इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 को 24 दिसंबर 1999 को नेपाल की राजधानी काठमांडू से अपहरणकर्ताओं द्वारा कब्जे में ले लिया गया था। इस विमान को काठमांडू से दिल्ली जाना था लेकिन अपहरणकर्ता इसे कंधार, अफगानिस्तान ले गए। उस वक्त अफगानिस्तान में तालिबान का राज था। कंधार में प्लेन लैंड होने से पहले अमृतसर, लाहौर और दुबई भी पहुंचा था।
 
एक हफ्ते से अधिक चले इस बंधक संकट में नई दिल्ली को मसूद अजहर, अहमद ओमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर जैसे आतंकियों को रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस पूरे हादसे में एक यात्री की मौत हो गई थी और सभी 170 लोग सुरक्षित थे।

 

 

#आतंकी घोषित

Source : Agency

पाठको की राय