Tuesday, October 20th, 2026

कुएं में गिरी कार, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के दो पदाधिकारियों की मौत

राजगढ़

राजगढ़ से खुजनेर रोड पर बरखेड़ा गांव के पास कार 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई। हादसे में बजरंग दल के विभाग सहसंयोजक लेखराज सिसोदिया और हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री लखन नेजर की मौत हो गई। राहुल जोशी गंभीर घायल है। उसे जिला चिकित्सालय से इंदौर रेफर किया गया है। हादसा रात 12 बजे के बाद का बताया जा रहा है। क्रेन की मदद से शवों और कार को सुबह 4 बजे निकाला गया।

 

#पदाधिकारियों की मौत

Source : Agency

पाठको की राय